(India)
रमजान के महीने में जम्मू-कश्मीर में लागू किए गए सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा करते हुए सेना को आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को पहले की तरह चलाने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान कश्मीर में सीजफायर की घोषणा की थी। हालांकि इस बीच कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या में काफी इजाफा हुआ था। आतंकियों ने सेना को तो निशाना बनाया ही, पिछले दिनों राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या भी कर दी गई थी। इसके बाद से ही केंद्र सरकार के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही थी। अब ईद के बाद दिल्ली में हुई बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।