लखनऊ मे इंटरनेशनल विराट होटल  में भीषण आग 2 की मौत कई पर्यटक फंसे
(Lucknow, Lucknow) चारबाग दूधमण्डी स्थित होटल एसएसजे इंटरनेशनल में मंगलवार सुबह 4 बजे करीब भीषण आग लग गई। लपटें तेजी से फैलते हुये बगल में बने होटल विराट तक जा पहुंची। अग्निकांड में मेहर (4) समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सिविल व बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग होटल एसएसजे इंटरनेशनल के बेसमेंट में बने बीयर बार से शुरू हुई। चंद मिनटों में ही आग ने पांच मंजिला होटल को चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख होटल कर्मचारी मौके से भाग निकले। इस बीच होटल के अलग-अलग कमरों में रूके लोग अंदर ही फंस गये और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दम कल कंट्रोल रूम को दी। इस दौरान आग फैलते हुये बगल के होटल विराट तक जा पहुंची।

सुबह के वक्त गहरी नींद में सो रहे लोगों को संभालने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में कानपुर निवासी राशिद की बेटी मेहर गम्भीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे एस आई नाका वैभव सिंह ने किसी तरह से बच्ची को निकाल कर इलाज के लिये अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। इसके अलावा सिविल अस्पताल में एक बच्चे का शव पहुंचा, जिसकी पहचान नहीं हो सकी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।