राहुल गांधी का जन्मदिन हरियाणा में आज से घर-घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत
(HARYANA, HARYANA) आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज उनका पहला जन्मदिन है। आज वे 48 वर्ष के हो गए। इस खास मौके पर पूरे देश में जश्न मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में भी राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एक खास समारोह का आयोजन किया गया है। इसके अलावा पार्टी हरियाणा से कांग्रेस ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू करेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हरियाणा में ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के लोगों को वर्तमान भाजपा सरकार की चार वर्ष की नाकामियों की जानकारी देते हुए कांग्रेस के समर्थन में लामबंद किया जाएगा। तंवर ने पानी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक हितों को साधने के लिए हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान भेजा जा रहा है। हरियाणा सरकार को इस बारे सार्वजनिक मंच से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।