उधर भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मंत्री सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को आज छुट्टी मिल गई। दोनों अपने घर चले गए। उधर अब से कुछ देर बाद आप नेता संजय सिंह आशुतोष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है। आप ने आज (मंगलवार) ट्वीट कर कहा बीजेपी-कांग्रेस दोनों की अलग विचारधारा, लेकिन दिल्ली को धोखा देने में दोनों पार्टियां एक हैं।स्पष्ट है कि आप की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सोमवार को दिए उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में धरने की नौटंकी से लोग परेशान हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।