नारायणसामी ने कहा केन्द्र की राजग सरकार की खतरनाक आर्थिक तथा मौद्रिक नीतियों  ने लोगों के लिए कठिनाइयां पैदा की
(TAMILNADU, TAMILNADU) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आज कहा कि केन्द्र की राजग सरकार की खतरनाक आर्थिक तथा मौद्रिक नीतियों ने लोगों के लिए कठिनाइयां पैदा की हैं। नारायणसामी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने कहा ''नोटबंदी जीएसटी कर प्रणाली किसानों को ऋण मुहैया नहीं करा पाना तथा उन्हें रिण के कुचक्र से बाहर निकालने में नाकामयाब रहना कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे राजग सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार की खतरनाक आर्थिक तथा मौद्रिक नीतियों ने लोगों के लिए कठिनाइयां पैदा की हैं। भाजपा को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश भर में करारी हार का सामना करना पड़ेगा। नारायणसामी ने कार्यकर्ताओं से चुनावी समर के के लिए तैयार होने और 2019 में कांग्रेस को केन्द्र की सत्ता दिलाने का आह्वान किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।