पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में न सिर्फ अनाज बल्कि फल सब्जियों और दूध का भी रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है। देश के किसानों को फसलों की उचित कीमत मिले इसके लिए इस बार के बजट में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया। सरकार ने तय किया है कि अधिसूचित फसलों के लिए एमएसपी उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल में किसी भी तरह का जोखिम न हो इसके लिए आज फसल बीमा योजना है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसानों को खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ती थी। लेकिन अब किसानों को आसानी से खाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब किसानों के लिए 100 फीसदी नीम कोटेट यूरिया उपलब्ध है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।