मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने दिया पद से इस्तीफा
(DELHI, DELHI) मुख्य आर्थिक सलाहकर अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को कहा कि अरविंद सुब्रमण्यम करीब चार वर्षों तक अपनी सेवा देने के बाद अब अमेरिका लौट जाएंगे।

अरूण जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कहा परिवार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर वह अमेरिका लौट जाएंगे। उन्होंने मुझे मेरी सहमति देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं छोड़ा।
अरविंद सुब्रमण्यम ने बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकर 16 अक्टूबर 2014 को तीन वर्षों के लिए पद संभाला था। जिसे पिछले साल बढ़ाकर बाद में अक्टूबर 2018 तक कर दिया गया। अपने फेसबुक शीर्षकथैंक्यू अरविंद में जेटली ने कहा कि ‘सुब्रमण्यम अपनी वर्तमान जॉब के चलते परिवार से अलग-थलग पड़े हुए थे जब उन्हें पिछले एक साल के और अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया गया था।
जेटली ने कहा कुछ दिन पहले सुब्रमण्यम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुझसे बात की। उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक प्रतिबद्धताओं की वजह से अमेरिका लौटना चाहते हैं। उनके कारण व्यक्तिगत हैं लेकिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। मेरे पास उनसे सहमत होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जेटली ने कहा कि पिछले साल अक्तूबर में सुब्रमण्यम का तीन साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने सुब्रमण्यम से कुछ समय और पद पर बने रहने का आग्रह किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।