अमेरिका को भारत का जवाब,कृषि और स्टील उत्पाद पर बढ़ाया 70 फीसदी आयात शुल्क
(DELHI, DELHI) वैश्विक व्यापार की लड़ाई गुरूवार को उस वक्त और तेज़ हो गई जब चीन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ बढ़ाने की जो धमकियों दी गई है उसे अगर लागू किया जाता तो वे उसका करारा जवाब देगा। जबकि, भारत ने यूरोपीय यूनियन की राह पर चलते हुए प्रतिक्रिया स्वरूप अमेरिकी सामानों पर शुल्क को बढ़ा दिया है।


दक्षिण एशियाई देशों से जा रहे कुछ उत्पादों पर अमेरिका की तरफ से भारी भरकम शुल्क लगाए जाने के बाद भड़के चीन यूरोपीय यूनियन और अन्य व्यापारिक साझेदारों ने प्रतिक्रियास्वरूप कदम उठाए हैं। छोले और चने पर करीब 70 फीसदी आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है जो 4 अगस्त से लागू हो जाएगा।

चीन ने वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी के किसी भी नए टैरिफ लिस्ट का जवाब देने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश इसके लिए संयुक्त रूप से मात्रात्मक और गुणात्मक उपाय उठाने का इस्तेमाल करेंगे।
चीन ने भी दी अमेरिका को धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार की शाम को चीन से आ रहे उत्पादों पर 200 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाने का आदेश दिया। जिसके बाद बीजिंग ने भी इसकी प्रतिक्रियास्वरूप 200 बिलियन डॉलर शुल्क लगाने की धमकी थी।

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेंट्रल बैंकर्स ने इस हफ्ते आगाह करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार तनाव के चलते कंपनियों के विश्वास को नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही, वैश्विक आर्थिक विस्तार के ख़तरे से भी चेताया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।