जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़, एक महिला घायल
(India) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद श्रीगुफवारा गांव को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “जैसे ही सुरक्षाबलों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की, वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी।”

पुलिस ने बताया कि वह श्रीगुफवाड़ा गांव में मुठभेड़ स्थल पर गोली लगने से एक महिला घायल हो गईं। जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर गांव की घेराबंदी कर दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घेराबंदी कड़ी होने पर आतंकवादियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।”
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि अंतिम खबर आने तक गोलीबारी जारी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।