कोर्ट से मिली लालू यादव को बड़ी राहत 3 जुलाई तक बढ़ी जमानत अवधि
(Ranchi, Ranchi) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और डॉ जगन्नाथ मिश्र की औपबंधिक जमानत की अवधि तीन जुलाई तक बढ़ा दी गई है। जमानत की अवधि बढ़ाते हुए कोर्ट ने 29 जून तक मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। दोनों बीमार हैं और दोनों का ईलाज चल रहा है। शुक्रवार को दोनों की ओर से जमानत की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया था।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की औपबंधिक जमानत की अवधि 29 जून को समाप्त हो रही थी। उनकी तरफ से अवधि बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा गया है कि उनका प्लेटलेट कम हो गया है। शुगर बढ़ा हुआ है। ब्लड प्रेशर भी है। मुंबई के एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार अभी स्थिति ठीक नहीं है और लंबे इलाज की जरूरत है। इस कारण उनकी जमानत की अवधि बढ़ाई जाए। इस आग्रह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीएन पटेल की अदालत ने स्वीकार करते हुए तीन जुलाई तक अवधि बढ़ा दी और 29 जून को सुनवाई निर्धारित की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।