(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 45वीं बार मन की बात के जरिए देशवासियों से बात की। पीएम ने अपने रेडियो कार्यक्रम में इस बार खास तौर पर योग, खेल और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में चर्चा की। पीएम ने यह भी कहा कि योग अब राष्ट्र, जाति और धर्म की सीमाओं को तोड़कर सबको एक कर रहा है। पीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अखंड भारत का सपना देखा। पीएम ने जीएसटी को एक बार फिर देश के लिए महत्वपूर्ण सुधार बताया। प्रधानमंत्री ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि 23 जून को देश के सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी। उनकी जीवन कई क्षेत्रों से जुड़ा रहा, लेकिन खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने काफी काम किया। वह सिर्फ 33 साल की उम्र में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने। पीएम ने कहा, 'भारत की औद्योगिक तरक्की की नींव रखने के लिए भी डॉक्टर मुखर्जी को हमेशा याद रखा जाएगा।'
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।