(India)
सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फाउरे भारत यात्रा पर हैं। सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। डैनी को यहां गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया इस दौरान इंडियन एयरफोर्स (IAF) का एक जवान गर्मी की वजह से गश खाकर गिर गया।। जैसे ही गार्ड ऑफ ऑनर और औपचारिक स्वागत समारोह खत्म हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फौरन खुद चलकर गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली यूनिट के पास चलकर पहुंचे और वहां मौजूद अफसरों से उस सैनिक की सेहत के बारे में जानकारी ली जो गिर गया था। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में तीखी धूप और उमस थी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हीट स्ट्रोक की वजह से सैनिक को चक्कर आ गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।