एजम्प्शन आईलैंड पर नौसेना अड्डा बनाने को लेकर भारत के साथ सेशल्स का करार
(DELHI, DELHI) भारत और सेशल्स ने एक दूसरे की चिंता को ध्यान में रखते हुए एजम्प्शन आईलैंड में नौसैनिक अड्डा बनाने की परियोजना पर साथ मिलकर काम करने की सोमवार को सहमति जतायी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉर के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी। भारत ने सेशल्स को रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए 10 करोड़ डालर कर्ज देने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने फॉर के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को दिए बयान में कहाइस कर्ज से सेशल्स अपनी समुद्री क्षमता बढ़ाने के लिये रक्षा उपकरण खरीद सकेगा।

आईलैंड पर नौसेना बेस विकसित करने की परियोजना के बारे में मोदी ने कहा हम एक-दूसरे के अधिकारों का ध्यान रखते हुए एजम्प्शन आईलैंड परियोजना पर साथ मिलकर काम करने को सहमत हुए हैं। इस परियोजना से भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक लाभ मिलेगा। फॉर ने कहा कि एजम्प्शन आईलैंड परियोजना पर चर्चा हुई और दोनों देशों ने एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर काम करने पर सहमति जतायी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।