संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से, कुल 18 कार्य दिवस होंगे
(India) नई दिल्ल-संसद का मानसून सत्र अगले महीने 18 जुलाई से शुरु होगा और 10 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमारने मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक के बाद यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने की।कुमार ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान कुल 18 कार्य दिवस होंगे। उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों से इस सत्र को सार्थक बनाने के लिए रचनात्मक सहयोग देने की अपील की।
18 कार्य दिवसों के सत्र के दौरान सरकार तीन तलाक और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित समेत विधेयकों को लाने पर जोर दे सकती है।
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सत्र में लगभग 18 बैठकें होंगी। संसद सत्र की तारीखों की सिफारिश करने के लिए सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई। राष्ट्रपति अब औपचारिक तौर पर सत्र बुलाएंगे। कुमार ने कहा,‘‘हम विपक्षी दलों से सहयोग एवं समर्थन की अपेक्षा करते हैं। विधायी कामकाज के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन्हें सरकार मानसून सत्र में लेना चाहती है।’’ उन्होंने कहा कि छह से अधिक अध्यादेश लिए जाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।