पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेजर निखिल ने दिल्ली के एक वकील के इशारे पर सरेंडर करने की योजना तैयार की थी। हालांकि उन्होंने वकील की पहचान नहीं बताई। हांडा ने कथित तौर पर शैलजा द्विवेदी का चाकू से गला रेतने के बाद अपने चाचा और भाई के साथ वकील के साथ करीब पांच घंटे तक बात की।
सोमवार को हांडा को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने की हांडा की कोशिशों के पीछे तर्क ये था कि उसे ऐसी उम्मीद थी कि इस तरह से पुलिस को सौंपने से पहले सेना उसे अपना समझकर नरमी से सवाल जवाब करेगी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पुलिस जांच में देरी से उसको मदद मिलती। सबूतों को मिटाने के लिए हांडा की प्लानिंग यह भी थी कि इस हत्या में इस्तेमाल की गई अपनी होंडा सिटी कार कटवाकर उसे मेरठ के सोती गंज ऑटोमोबाइल स्क्रेप मार्केट में उसके पार्ट्स बेच दे।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मेरठ के लिए ड्राईव करते वक्त हांडा ने एक ऑटोमाबाइल रिपेयर शॉप पर गाड़ी धुलवाई। हालांकि पुलिस ने बताया कि उन्होंने कार बरामद कर ली और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को उसके ऊपर से शैलजा के खून के धब्बे मिले हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।