(India)
बहरोड़ -सोमवार रात 11 बजे एक शादी समारोह में दो अज्ञात युवकों ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को सरेआम गोलियां मारकर घायल कर दिया।शादी समारोह में शहर भर से प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी थी। शर्मा व अन्य सभी कुर्सी पर बैठ कन्यादान के बारे में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने लॉन में उनके पास पहुंचे और करीब आकर शर्मा पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। जो उनके सिर और पेट में लगीं। गोलियां चलने से वहां मौजूद एक हजार से ज्यादा लोगों में भगदड़ सी मच गई। शर्मा लहुलुहान हालत में वहीं गिर पड़े। हाइवे पर शक्ति होटल में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल कैलाश हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने के कारण शर्मा को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रैफर कर दिया गया।
शर्मा को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिलीं थी। एक बार उनके मकान पर भी हमला हो चुका है। 32 वर्षीय भाजपा नेता राकेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद शर्मा वर्ष 2015 में नगर पालिका उपाध्यक्ष चुने गए थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का होटल के सीसीटीवी फुटेज से सुराग लगाने का प्रयास किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।