PM मोदी ने कहा इमरजेंसी भारत का काला दिन इसे कभी नहीं भुलाया जा सकता
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इमरजेंसी पर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश में जिस वक्त इमरजेंसी लगाई गई थी उस समय भय का माहौल था। इमरजेंसी में लोगों को मीसा का डर दिखाया गया था।

पीएम ने कहा कि उस वक्त जजों को डराने के लिए महाभियोग का डर दिखाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि चतुराई थी कि सब कुछ संविधान के तहत किया जाए। प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी को लेकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश कभी यह नहीं सोच सकता था कि इमरजेंसी के दौरान पूरे देश को एक जेलखाना बनाया जाएगा। संविधान का दुरूपयोग किया गया। सभी लोग खौफ के साए में जी रहे थे।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने नहीं हमने संविधान दिवस का आयोजन किया। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। उसके साथ गाने बजानेवाले हैं। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार ने गाने से मना किया तो उनकी रेडियो से छुट्टी हो गई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।