भारत दुनिया में सबसे खतरनाक देश महिलाओं के लिए अमेरिका दसवें नंबर पर
(DELHI, DELHI) भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में नंबर वन पर है। थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के एक सर्वे में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा और सेक्स बाजारों में धकेले जाने के आधार पर भारत को सबसे खतरनाक बताया गया है। आतंकवाद से प्रभावित अफगानिस्तान और युद्धग्रस्त सीरिया क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पाकिस्तान छठे नंबर पर जबकि अमेरिका दसवें नंबर पर है। सर्वे में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले करीब 550 एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे। इन्हें 193 देशों में महिलाओं के लिए बदतर देशों में टॉप 10 रैंक देने को कहा गया था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2007 से 2016 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध में 83 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं हर घंटे चार रेप के मामले दर्ज होते हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार यहां रोजाना 100 से भी अधिक सेक्शुअल हैरासमेंट के केस दर्ज होते हैं। 2011 में हुए इस सर्वे के मुताबिक अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माने गए थे. लेकिन इस साल महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के मामले में भारत आगे निकल गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।