संघ ने कहा पूर्व राष्ट्रपति प्रणबमुखर्जी के भाषण के बाद RSS ज्वाइन करने को तीन गुना ज्यादा आवेदन
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के इस महीने की शुरूआत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संघ की सदस्यता के लिए अप्लाई करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इनमें ज्यादात्तर पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाले हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बिप्लब रॉय ने कहा कि नागपुर में सात जून को मुखर्जी के भाषण के बाद संगठन में शामिल होने के लिये संघ को लोगों की तरफ से कई आवेदन मिले हैं।

रॉय ने मीडिया से कहा एक जून से छह जून के बीच औसतन हमें हमारी वेबसाइट 'ज्वाइन आरएसएस' पर राष्ट्रीय स्तर पर रोजाना 378 अनुरोध प्राप्त होते थे। सात जून को हमारे शिक्षा वर्ग को मुखर्जी के संबोधित करने के बाद से हमें 1779 आवेदन मिले हैं। सात जून के बाद हमें रोजाना 1200-1300 अनुरोध मिल रहे हैं।' उन्होंने कहा कि इसमें से 40 फीसदी अनुरोध बंगाल से आए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।