प्रवीण तोगड़िया का पीएम मोदी पर निशाना-विदेशी मजिस्दों में घूमने का वक्त, रामलला के लिए नहीं
(India) विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या मामले पर पीएम नरेन्द्र मोदी के ऊपर जमकर भड़ास निकाली है। तोगड़िया ने मंगलवार को पीएम माोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास विदेशी मस्जिदों में घूमने का वक्त है, लेकिन अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने का समय नहीं है। तोगड़िया ने कहा, ‘बीजेपी ने अपने कन्वेक्शन और घोषणा-पत्र में वादा किया था कि वह राम मंदिर का निर्माण करेंगे। साल 2014 में बहुमत के साथ बीजेपी सत्ता में आई और मैं खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ बैठा और संसद में इस मुद्दे पर लाॅ लाने के समय के बारे में सवाल पूछता रहा। आरएसएस ने पीएम मोदी से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने नहीं सुना । अब चार साल बीत चुके हैं, लेकिन राम मंदिर के मुद्दे पर अभी तक कोई कानून नहीं बना। यह एक तरह से हिंदुओं और भगवान राम के साथ चीटिंग करने जैसा है।‘ अन्तर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन करने वाले तोगड़िया ने कहा कि उनके द्वारा प्रस्तावित किया गया ड्राफ्ट अगर केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा अक्टूबर तक पास नहीं किया जाता है तो वह अपने परिषद के साथ मिलकर अक्टूबर में रैली निकालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही हिंदुओं की मांगों का एक पत्र पीएम को भेजेंगे, जिसमें राम मंदिर के निर्माण को लेकर कानून बनाने की मांग भी शामिल होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।