ये वाकया ऐसे वक्त पर हुआ है जब इससे पहले जम्मू कश्मीर में राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुकारी की ईद से एक दिन पहले 15 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अशांत राज्य में सुरक्षाबलों की तरफ से रमजान के चलते एकतरफा किए गए संघर्षविराम की घोषणा के बावजूद आतंकियों ने श्रीनगर में शुजात बुखारी और उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड को गोली मार कर हत्या कर दी गई।
शुजात बुखारी कश्मीर में शांति के लगातार प्रयास के चलते वे घाटी में अलगाववादी हुर्रियत और पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के निशाने पर थे। बुखारी ने बातचीत की वकालत की थी और रमजान के दौरान संघर्षविराम का विरोध करने से इनकार कर दिया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।