पुलिस ने कहा शुजात बुखारी के हत्यारों में एक पाकिस्तानी भी सभी की हुई पहचान
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को कहा कि 14 जून को कश्मीर के दो और पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले एक युवक मिलकर वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की थी। राइजिंग कश्मीर अखबार के संपादक बुखारी की बाइक पर सवार तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुखारी उस वक्त अपनी कार में सवार थे। इसमें बुखारी के दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

बुखारी की हत्या के तुरंत बाद श्रीनगर के डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। हत्या के दिन जिन तीन लोगों की सीसीटीवी तस्वीर पुलिस ने जारी की थी पुलिस को उनके बारे में सारी जानकारी मिल गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया केस को सुलझा लिया गया है और सभी हमलावरों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हमले में दो स्थानीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल था। पुलिस ने जिस पाकिस्तानी नागरिक की पहचान की है उसका नाम नावीद जट्ट बताया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।