जगनमोहन रेड्डी ने कहा जो पार्टी आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा करेगी उसका समर्थन करेंगे
(DELHI, DELHI) दिवंगत नेता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी राज्य में अपनी पैदल यात्रा के जरिए सड़क से सत्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में जब एक साल से भी कम का वक्त आंध्र प्रदेश के चुनाव में बचा है जगनमोहन अब तक 200 दिनों की पदयात्रा कर चुके हैं।

अपनी इस यात्रा के दौरान जगन ने यह स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे चाहे वो राज्य का कोई दल हो या फिर या राष्ट्रीय स्तर का। उन्होंने इंटरव्यू में श्रीनिवास राव अप्पारासु को यह बताया कि वे 2019 के चुनाव में केन्द्र में उस पार्टी या मोर्चे का समर्थन करेंगे जो लिखित तौर पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा करेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।