जयपुर सहित कई जगहों पर बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
(India) शहर में मौसम के करवट बदलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को कड़ी धूप के बाद अब मौसम ने करवट ली है। तेज ठंडी हवा के साथ बादल छाए और बारिश भी हुई। बारिश होने से शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया है। शहर में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में अब बारिश होने से तेज गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम के अचानक पलटा खाने से पहले तेज रफ्तार धूल भरी आंधी का दौर चला फिर बरसात ने राहत की बौछारें डालकर ठंडक का अहसास करा दिया। गत तीन-चार दिन से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आज गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही धूप छांव का दौर चलता रहा। जयपुर में चांदपोल में पेड़ एक कार पर गिर गया। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से ट्रैफिक की गति कम हो गई। राज्य में बारिश से न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। बीती रात श्रीगंगानगर को छोड़कर राज्य में तापमान 30 डिग्री सेल्सिसय से कम दर्ज किया गया है। हालांकि, मंगलवार में कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। जयपुर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री पर आ गया है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर व नागौर में धूल भरी आंधी आ सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।