बारिश के बावजूद कई तीर्थयात्री नुनवां पहलगाम बेस कैम्प से चंदनवाड़ी के लिए रवाना हुए। पारंपरिक मार्ग से जाने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों का चंदनवाड़ी आखिरी पड़ाव है। जम्मू के बेस कैम्प से महिलाओं, बच्चों और साधुओं समेत करीब 3000 तीर्थयात्रियों का जत्था बुधवार शाम नुनवां पहलगाम और बालटाल आ गया था।
आज 26 राज्यों में भारी बारिश के आसार: मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र, तेलंगाना और केरल में गुरुवार तक भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी हुआ था। इसके मुताबिक, श्रावस्ती, खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में गुरुवार को भारी बारिश के आसार हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून इन राज्यों में: गुजरात, पूर्वी राजस्थान का कुछ हिस्सा, महाराष्ट्र का बाकी हिस्सा, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा, उत्तराखंड का ज्यादातर हिस्सा, हिमाचल प्रदेश का अधिकांश हिस्सा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब का कुछ हिस्सा।
शुक्रवार तक मानसून यहां सक्रिय होने के आसार: राजस्थान का बाकी हिस्सा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।