मगहर मे पीएम मोदी बोले कुछ लोगों को जनता से नहीं बंगले से प्यार है
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर के मगहर में कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए गुरूवार की सुबह पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने मगहर में संत कबीर की मजार पर चादर चढ़ाई। साथ उन्होंने कबीर अकादमी का शिलान्यास किया।

पीएम ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेरी वर्षों की मनोकामना पूर्ण हुई, मगहर आकर बहुत ख़ुशी हो रही है. उन्होंने कहा की संत कबीर के समाधी पर फूल चढाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसा कहा जाता है कि मगहर में ही संतकबीर गुरुनानक देव और बाबा गोरखनाथ ने एक साथ बैठकर आध्यात्मिक चर्चा की थी। पीएम ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा की पिछली सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है सिर्फ बंगले की चिंता है। उन्होंने कहा की देश को विकास धरा से जोड़ा जा रहा है सरकार का मंत्र है सबका साथ सबका विकास।

पीएम ने कहा कि तीर्थ स्थान पर जाने एक पुण्य मिलता है तो संत की संगत से चार पुण्य मिलते हैं। कबीर महोत्सव ऐसा ही पुण्य देने वाला है। उन्होंने कहा की यहां कबीर अकादमी का शिलाप्न्यास किया गया है। यहां कबीर से जोड़ने वाली सभी चीजों को रखा जाएगा। कबीर की साधना पढ़ने से नहीं जानने से होती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।