निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराने के बाद मुंबई के घाटकोपर में चार्टर्ड विमान क्रैश,पायलट सहित पांच की मौत
(Mumbai, Mumbai) मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया है। विमान के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराने के बाद आग लग गई। ये घटना घाटकोपर के सर्वोदय नगर इलाके के प्रसिद्ध जाग्रूति बिल्डिंग के करीब की बताई जा रही है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस विमान में 7-8 लोग सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं, जिसमें एक पायलट, तीन पैसेंजर और एक नागरिक शामिल हैं। घटना के बारे में पहले बताया जा रहा था कि ये चार्टर्ड विमान यूपी सरकार है। लेकिन बाद में यूपी सरकार ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह विमान यूपी सरकार का नहीं है। इस विमान दुर्घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।