सर्जिकल स्ट्राइक पर हमले के बाद बोली बीजेपी- कांग्रेस के बयान से पाक आतंकी खुश
(DELHI, DELHI) सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी करने के बाद कांग्रेस की तरफ से इसका राजनीतिक फायदा लेने के बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। बीजेपी नेता और केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर पाकिस्तान के आतंकियों के हौसले बुलंद कर रही है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के बयान के बाद आतंकी संगठन खुश है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान किसी जवान को खरोंच तक नहीं आयी थी। ऐसे में सेना पर सवाल उठाना कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए।

कानून मंत्री ने कहा कि बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ लेने की बात बेबुनियाद है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश और गुजरात चुनाव में वीडियो नहीं आया था। से में अगर कोई चुनाव नहीं तो इस पर राजनीति की बात गलत है। ऐसा कांग्रेस हताशा में बयान दे रही है।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।