तीन सेवाओ के साथ रिलायंस जियो अब आपके घर में घुसने की तैयारी में 5 जुलाई से हो सकती है शुरुआत
(Mumbai, Mumbai) रिलायंस जियो जल्द ही लोगों के घर में घुसने की तैयारी कर रहा है। टेलिकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अब कंपनी जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट, वॉयस कॉल और डीटीएच की सुविधा ग्राहकों को पूरे देश में शुरू करने जा रही है, जिसके लिए ग्राहकों को हर महीने 1000 रुपये से कम खर्च करना होगा। जियो घरों में ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए 100 एमबीपीएस की शुरुआती स्पीड से इंटरनेट सेवा देगा। इस कनेक्शन के जरिए व्हाट्सऐप जैसे अन्य ऐप के जरिए कॉलिंग भी कर सकेंगे, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा घर में उपभोक्ता लाइव टीवी देखने का मजा भी ले सकेंगे। रिलायंस जियो आगामी 5 जुलाई को आरआईएल की एजीएम में इसकी घोषणा कर सकता है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिलायंस शुरू में देश के 200 से अधिक शहरों में इस सर्विस को शुरू करेगा। इन शहरों में 5 लाख से कम आबादी वाले शहर भी शामिल हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।