जेडीएस नेता ने कहा, 'केवल कर्नाटक में हमने फैसला किया है कि कुछ मतभेदों के बावजूद कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अब तक इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। कांग्रेस अध्य क्ष राहुल गांधी और कुमारस्वा मी के बीच वार्ता होनी थी जो टल गई।' देवेगौड़ा ने अपने गठबंधन सहयोगी बीएसपी के लिए भी एक लोकसभा सीट मांगी।
कर्नाटक में बीएसपी को देंगे एक लोकसभा सीट
उन्होंकने कहा, 'हमने कर्नाटक में एक लोकसभा सीट अपने गठबंधन सहयोगी बीएसपी को भी देने का फैसला किया है। इसके बदले में हम बीएसपी से कहेंगे कि वह यूपी में एक सीट उनके महासचिव दानिश अली को दे दे। केरल में एलडीएफ उनको एक सीट देगी।' जेडीएस नेता कहा कि वह नई दिल्लीम में कांग्रेस नेताओं से मिलने या सिद्धारमैया की शिकायत करने नहीं गए थे।
क्या कुमारस्वामी सरकार पर भारी पड़ेगी सिद्धारमैया की नाराजगी?
देवगौड़ा ने कहा कि जल्दए तीसरे मोर्चे का गठन होना चाहिए क्यों कि पीएम मोदी और अमित शाह ने अप्रैल की बजाय मध्यच प्रदेश, राजस्थागन और छत्तीीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के साथ दिसंबर में लोकसभा चुनाव कराने के संकेत दिए हैं। बता दें, कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया न केवल कुमारस्वामी की गठबंधन की सरकार के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं बल्कि कांग्रेस के लिए भी चिंता की वजह बन गए हैं।
विधायकों से मिल रहे सिद्धारमैया, कांग्रेस हाइकमान परेशान
कुमारस्वामी द्वारा पूर्ण बजट पेश करने पर नाखुशी जता रहे सिद्धारमैया की पार्टी विधायकों से हो रही मुलाकातें अब पार्टी हाइकमान के माथे पर भी बल डाल रहीं हैं। सरकार के विरोध में दूसरे विडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सिद्धारमैया ने पार्टी के 8 विधायकों संग आधे घंटे की बैठक की। धर्मस्थल में हुई इस बैठक में कर्नाटक सरकार के दो मंत्री भी मौजूद थे। सिद्धारमैया की यह बैठक कांग्रेस की टॉप लीडरशिप के लिए शर्मिंदगी का विषय बन गई है। कर्नाटक से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी स्वीकार किया है कि उन्होंने वायरल हुआ विडियो देखा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।