(India)
महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा द्वारा बनाई गई तीन सदस्यों की टीम गुरुवार को दाती मदन के आलावास स्थित आश्रम पहुंची। यहां उन्होंने बालिकाओं की संख्या, रजिस्ट्रेशन ओर अन्य गतिविधियों की जांच की। इनके साथ समाज कल्याण विभाग व बाल कल्याण विभाग की टीम भी आश्रम में रही सुमन शर्मा ने बताया कि इस टीम मे एक महिला आयोग की सदस्य और एक प्रशासनिक अधिकारी समेत तीन लोगों को शामिल किया गया है। महिला आयोग की टीम के साथ सोजत थाने के प्रभारी भी मौजूद रहे। कुछ दिन पहल सामाजिक अधिकारिता एवं बाल अधिकार विभाग की टीम आलावास स्थित आश्रम आई थी। सर्च के दौरान सामने आया था कि संस्था में 709 बच्चियों का पंजीयन मिला। इनमें से मौके पर 246 ही मौजूद थी। टीम को बताया गया कि 208 बच्चियां जो आसपास के गांवों में रहती हैं वे अपडाउन करती हैं। बाकी 485 बच्चियां वहां मौजूद नहीं थी। बताया जा रहा था कि स्कूल की छुट्टी होने के कारण ये बच्चियां अपने घर या रिश्तेदारों के यहां गई हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।