जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ग्रेनेड हमले में सेना के तीन जवान घायल कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों ने आज ग्रेनेड फेंका जिसमें तीन जवान घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोफियां में आज सुबह कीगाम गांव में अहगम क्षेत्र में गुडविल पब्लिक स्कूल खोलने में व्यस्त सेना के जवानों के एक समूह पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। इसके बाद सेना के जवानों पर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि इस हमले में सेना के तीन जवानों को चोटें आयी हैं और उनको अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों और छात्रों को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए संयम बरता। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को एक आतंकवादी मारा गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकवादियों को त्रेहगम के पास तड़के 5.30 बजे हुई मुठभेड़ में मारा गया। कालिया ने कहा खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह एक विशेष अभियान था और अब यह अभियान खत्म हो गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।