सुरभि के पिता एस पी गुप्ता ने सोनीपत में अपने घर पर संवाददाताओं को बताया कि हमारी कल सुबह फोन पर बात हुई थी। रोजाना की बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह बदतर हालत वाले विमान में कुछ देर बाद उड़ान भरेगी। उसने बताया कि विमान की हालत बहुत खराब है
पिता ने आश्चर्य जताया कि ठीक हालत में नहीं होने के बावजूद उड़ान भरने की अनुमति किसने दी। हालांकि, गुप्ता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस घटना के बाद अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जाएगी जिससे यह पता चल सके इस हादसे के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं। सुरभि की पिछले साल ही शादी हुई थी और उसके पति भी पायलट हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।