बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं ओवैसी: इस साल की शुरुआत में पार्टी की 60वीं सालगिरह के मौके पर ओवैसी ने कहा था, "अगर मोदी में दम है तो 2019 से पहले चुनाव कराकर दिखाएं। जनता उन्हें और भाजपा को सबक सिखा देगी। सरकार के 4 साल के कार्यकाल ने लोगों को निराश ही किया है।' 25 जून को महाराष्ट्र के बीड़ में ओवैसी ने कहा, 'उठो, अपने हक के लिए लड़ो। अगर जिंदा रहना है तो अपने उम्मीदवार को वोट करो, अपने लोगों को जिताओ।' उन्होंने सेक्युलरिज्म की बात करने वालों को डाकू करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 साल से सेक्युलरिज्म के नाम पर मुस्लमानों का इस्तेमाल किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।