मार्च, 1993 में मुंबई में सिलसिलेवार 12 बम धमाके हुए। इस ब्लास्ट में करीब 300 लोगों की जान चली गई। इस ब्लास्ट के पीछे अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का हाथ था। इस ब्लास्ट में अभिनेता संजय दत्त का नाम भी शामिल था। संजय दत्त को अवैध रूप से बंदूक लेने और अपने पास रखने का दोषी माना गया था।
इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों को सजा सुनाई गई थी, जबकि 23 लोगों को बरी कर दिया गया था। दाऊद के करीबी याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसे 2015 में फांसी दी गई है। 1993 के इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम है, जो 1995 से ही फरार है। ऐसा माना जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छिपा है। जुलाई 2007 - संजय दत्त को दोषी ठहराया गया और जेल भेजे गए।
2 अगस्त 2007 - संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया और पुणे के यरवदा जेल ले जाया गया।2 अगस्त 2007 - संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया और पुणे के यरवदा जेल ले जाया गया। 20 अगस्त 2007 - उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। 21 मार्च 2013 - सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने को कहा और 5 साल जेल की सजा सुनाई। 20 अप्रैल 2013 - सुप्रीम कोर्ट के 21 मार्च के फैसले के खिलाफ संजय दत्त ने रिव्यू पीटिशन डाला। 10 माई 2013 - सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू पीटिशन खारिज किया और संजय दत्त से कहा, सरेंडर करें। 16 मई 2013 - संजय दत्त ने सरेंडर किया और यरवदा जेल भेजे गए। 02 अक्टूबर 2013 - अभिनेता को दो सप्ताह का फर्लो मिला और इसे 29 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। 30 अक्टूबर 2013 - संजय दत्त फिर जेल वापस लौटे। 06 दिसंबर 2013 - अभिनेता को 30 दिनों के लिए परोल मिला, जिसे 21 मार्च तक बढ़ा दिया गया। 20 दिसंबर 2014 - संजय दत्त को फर्लो मिला। 10 जनवरी 2015 - संजय दत्त ने फर्लो बढ़ाने की मांग की लेकिन नहीं बढ़ाया गया। उन्हें वापस जेल जाना पड़ा। 26 अगस्त 2015 - उन्हें 30 दिनों के परोल पर रिहा किया गया। 26 सितंबर 2015 - परोल के बाद दत्त वापस जेल लौटे। 25 फरवरी 2016 - अच्छे व्यवहार के लिए संजय दत्त को समय से पहले ही रिहा कर दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।