दक्षिणी कश्मीर में झेलम नदी संगम के पास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां शनिवार दोपहर फीट (निर्धारित 23 फीट) के खतरे के निशान से ऊपर चले जाने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं श्रीनगर के राम मुंशीबाग और उत्तर कश्मीर के अशाम में झेलम खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
वहीं विशेष रेस्क्यू टीम को कई जगहों पर तैनात कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए 40 पुलिस टीम को मोर्चा संभालने के लिए तैनात किया है। इसके साथ ही पुलिस लोगों की मदद के लिए लगातार प्रशासन के साथ संपर्क में है। वहीं बचाव व राहत के लिए रामबाग, सनत नगर, गोरी पोरा, हमहमा, रावलपोरा और सोनवार में राहत शिविर स्थापित कर दिए गए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।