पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा पिछले साल 70 लाख लोगों को दिया रोजगार
(DELHI, DELHI) रोजगार के मामले में विपक्ष के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश में रोजगार की कहीं कोई कमी नहीं है। पीएम ने ईपीएफओ का हवाला देते हुए एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछले साल संगठित क्षेत्र में 70 लाख नौकरियां पैदा हुई है। जबकि, अंसगठित क्षेत्र में 80 फीसदी जॉब पैदा हुई।

पीएम ने कहा कि बीते एक साल एक करोड़ नए घर बनाए गए। जाहिर है अगर घर बने तो इसमें लोगों को नौकरियां भी मिली होंगी। उन्होंने आगे कहा कि मुद्रा योजना के तहत सरकार ने 12 करोड़ रूपये का लोन दिया है।

पीएम ने इंटरव्यू में कहा कि देश में आज नौकरी की कोई कमी नहीं है अगर कमी है तो नौकरी का आंकड़ा देने वालों की। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसानों की आय बढ़ गई। पीएम ने कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से नई नौकरियों सृजित करने के दावे का उदाहण देते हुए कहा कि अगर किसी राज्य में नौकरियां पैदा हुई है तो वह भी तो उनके कार्यकाल की है। ऐसे में उन नौकरियों को अलग कैसे देखा जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।