अचानक हुई पूर्व राजमाता की मृत्यु पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक जताया।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पूर्व राजमाता के निधन पर दुख व्यक्त किया। पूर्व राजमाता के अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव देह को दर्शन के लिए उम्मेद भवन में रखा जाएगा और उसके बाद जसवंत धड़ा में उनका अंतिम संस्कार होगा।कृष्णा कुमारी के निधन के बाद पूरे जोधपुर में शोक की लहर है। कृष्णाा कुमारी की अंतिम यात्रा का हिस्सा बनने के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर तक जोधपुर पहुंचेंगे।
पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी 1971 में जोधपुर लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुईं थी। आपको बता दें कि, पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी का जन्म 10 फरवरी 1926 को गुजरात के धंगधा में हुआ था और उनका विवाह 14 फरवरी 1943 को जोधपुर के तत्तकालीन नरेश हनुवंत सिंह से हुआ था। कृष्णा कुमारी की तीन संतान हैं।जिनमें एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।