सुप्रीम कोर्ट ने कहा सरकार रोके मॉब लिंचिंग किसी भी सूरत में ना हों ऐसी घटनाएं
(DELHI, DELHI) सुप्रीम कोर्ट ने देश में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर सख्ती दिखाई है। मंगलवार को इन घटनाओं से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि लिंचिंग की घटनाएं रोकी जाएं। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा लिंचिंग की घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी सरकार की है। ऐसी घटनाएं देश में नहीं होनी चाहिए। हमयह नहीं कह रहे कि नहीं होनी चाहिए, बल्कि हम कह रहे हैं कि ये घटनाएं होनी ही नहीं चाहिए।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए एक विस्तृत फैसला देंगे। कोर्ट ने कहा ऐसी घटनाएं किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए दिए जाने वाले फैसले में मॉब लिंचिंग पीड़ितों को मुआवजे का भी इंतजाम होगा। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को इस मामले में सुझाव देने के लिए तीन दिन का वक्त दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।