राजस्थान की जनता को  2100 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट्स का तोहफा दिया पीएम मोदी ने
(India) अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर पहुंच चुके हैं। जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यपाल कल्याण सिंह ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में प्रधानमंत्री-लाभार्थी जनसंवाद रैली को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राजस्थान को 2100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।