(India)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम के घर चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चेन्नै स्थित उनके आवास पर चोरी की यह वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नकद डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि चिदंबरम और उनका परिवार इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहा है। एक तरफ चिदंबरम INX मीडिया को दी गई मंजूरी मामले का सामने कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे कार्ती चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस डील में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।