मोदी करेंगे विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन
(UTTARPRADESH, India) भारत एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून-जे-इन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से मात्र कुछ ही देर में दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर 81 में 35 एकड़ में फैला यह प्लांट अपने आप में विशेष है। करीब 5 हजार करोड़ रुपए में तैयार हुआ ये प्लांट फिलहाल 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बनाती है।
विश्व के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के मौके पर आज यूपी सीएम अन्य ने पीएम मोदी को बधाई दी। योगी ने कहा कि "उ0प्र0 के नोएडा में स्थापित हो रहे सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शुभारंभ के अवसर पर मैं उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति श्री मून जे-इन जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ । "



Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।