बुराड़ी केस मे 200 लोगों से पूछताछ पर अभी नहीं खुला मौत का राज
(DELHI, DELHI) दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अभी तक 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। हालांकि, इतने लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे यह तय हो सके कि यह आत्महत्या थी फिर हत्या। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभी फाइनल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

लेकिन शुरुआती जांच में फांसी से लटकने को 11 लोगों की मौत की वजह बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मनोवैज्ञानिक जांच करेगी जिसमें यह पता किया जाएगा कि अगर यह आत्महत्या का मामला है तो उन्हें ऐसा करने के लिए किन चीजों ने मजबूर किया। इस जांच में उन लोगों के दिमागी हालात के बारे में जांचा जाएगा।

मरने वालों में से एक प्रियंका भाटिया के मंगेतर से दो पूछताछ की गई। उसने पूछताछ के दौरान परिवार की ऐसी धार्मिक रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पिछले सोमवार को उससे पुलिस ने करीब तीन घंटे पूछताछ की। पूछताछ में यह बात भी सामने आई थी कि प्रियंका 'मांगलिक दोष' थी जिसकी वजह से उनकी शादी में देरी हो रही थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।