थाईलैंड मे तीन दिन में बचाए गए 11 बच्चे एक कोच और बच्चा अभी भी गुफा में
(International) थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में पिछले 16 दिनों से फंसे 12 छात्र और एक कोच में से 11 छात्रों को बाहर निकाल लिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि दिन खत्म होने से पहले आखिर खिलाड़ी और कोच को भी सकुशल गुफा से बाहर निकाल लिया जाएगा। गुफा में फंसे बच्चे और उनके कोच को निकालने का काम आज लगातार तीसरे दिन किया जा रहा है।

इससे पहले बचाव अभियान के पहले और दूसरे दिन जिन बच्चों को बाहर निकाला गया था उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है हालांकि संक्रमण के डर से उन्हें अभी उनके माता पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। चियांग राइ के पूर्व गवर्नर और बचाव अभियान के कमांडर नारोंगसाक ओसोतानकोर्न ने कहा कि जिन बच्चों को बचाया गया है उनकी हालत अच्छी है। सोमवार को बचाए गए बच्चों की हालत उससे पहले दिन बचाए गए बच्चों की तुलना में ज्यादा बेहतर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।