उन्नाव गैंगरेप मे BJP विधायक कुलदीप सिंह के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट
(DELHI, DELHI) उन्नाव रेपकांड में सीबीआई ने बुधवार को अपनी दूसरी चार्जशीट दायर की है। सीबीआई ने स्थानीय भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ यह चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले सीबीआई ने इन मुकदमों में शनिवार को पहली चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे की गई थी।

शनिवार को दायर चार्जशीट में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह करीबी महिला शशि प्रताप सिंह राम शरण सिंह विनीत मिश्र और वीरेन्द्र सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। वहीं एक आरोपी को क्लीन चिट भी दी गई थी। इसके अलावा सीबीआई ने कोर्ट में कहा है कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ अभी विवेचना जारी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।