उन्होंने बताया कि यह हादसा यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर उधमपुर जिले के मलार्ड इलाके में धेरमा पुल के निकट तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हादसा उस समय हुआ जब टैंपो के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और खड़ी ट्रक से जा टकराया। अधिकारी ने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों में से तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है और उन्हें यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 10 तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश में झांसी के रहने वाले हैं जबकि तीन अन्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।