कूड़ा निस्तारण मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने LG को लगाई फटकार और कहा आप खुद को सुपरमैन मानते हैं
(DELHI, DELHI) सुप्रीम कोर्ट ने कूड़ा निस्‍तारण मामले में विफल और इसके लिए कोई प्रभावी उपाय न करने पर गुरुवार को दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में कचरे के पहाड़ों की गंभीर स्थिति है। एलजी ऑफिस ने दिल्ली में कूड़े के निस्‍तारण के लिए जरूरी कदम तक नहीं उठाए। कोर्ट ने कहा कि एलजी ऑफिस ने नगर निगमों की सत्ता का दावा करने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन कूड़े का निपटान करने के लिए कोई पर्याप्त प्रभावी उपाय नहीं किए।

वहीं एलजी ऑफिस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि कूड़ा निस्‍तारण की जिम्‍मेदारी नगर निगमों की है और वह उसकी निगरानी के इंचार्ज हैं। इस पर कोर्ट ने दिल्ली के उपराज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 25 बैठकों के बावजूद शहर में कूड़े के पहाड़ हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।