जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला,दो जवान शहीद
(JAMMUandKASHMIR, India) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अच्छाबल क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ कर्मियों पर गोलीबारी की जिसमें दो कर्मियों को गोली लगी है। जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। हमले के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।