तिरूवनंतपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था कि अगर 2019 का चुनाव बीजेपी जीतती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। साथ ही थरूर ने कहा था कि अगर बीजेपी जीतती हो तो वह नया संविधान लिखेगी, जिससे यह देश पाकिस्तान बनने की राह पर प्रशस्त होगा। जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाता है।
बयान पर मचे सियासी बावल और बीजेपी के हमले के बाद के बाद कांग्रेस ने अपना रूख साफ किया था। कांग्रेस ने शशि थरूर के इस बयान से खुद को किनारा कर लिया है। जबकि दूसरी तरफ थरूर ने साफ कर दिया है अब भी वे अपने बयान पर कायम हैं। वहीं थरूर के हिन्दू पाकिस्तान वाले बयान बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने थरूर के बयान पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।