राजधानी में ऑटो किराया आखिरी बार अप्रैल 2013 में बढ़ाया गया था। तब से पांच साल हो गए, लेकिन ऑटो का किराया नहीं बढ़ा। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद हर साल अप्रैल में सीएनजी की दरों के आधार पर ऑटो किराया बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन किराया बढ़ाया नहीं गया। परिवहन अधिकारियों के मुताबिक ऑटो किराया बढ़ाने को लेकर अलग-अलग ऑटो यूनियन के साथ बैठक भी हो चुकी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।